{"_id":"6148dcdd8ebc3eb7827ae6af","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-hasanpur-news-mbd403381529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा । आदमपुर थाना क्षेत्र में बहन की ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में संजू (25) पुत्र महावीर करीब डेढ़ साल से बहन की ससुराल में रह रहा था। वह मूल रूप से गांव मुरादपुर जनपद हापुड़ का रहने वाला था। बताते हैं कि अपने पैतृक गांव में जमीन बेचकर वह अपनी बहन के घर रह रहा था। सोमवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संजू के बहनोई शिवपाल का कहना है कि संजू ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। वहीं संजू द्वारा खून की उल्टियां करने की बात भी चर्चा में आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता के पश्चात समझौता हो गया और देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजू अविवाहित था। उसका बड़ा भाई महेंद्र भी बुखारीपुर में ही अलग घर बनाकर रहता है। आदमपुर थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई तहरीर थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है यदि कोई शिकायत मिलती है। तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।