{"_id":"63602c1f86152b2bc9353db3","slug":"youth-dies-of-dengue-and-woman-due-to-fever-jpnagar-news-mbd445894229","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से युवक और बुखार से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से युवक और बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन
जिले में बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को भी महिला समेत दो लोगों की डेंगू और बुखार से मौत हो गई। लगातार मौत के आंकड़े बढ़ता देख लोगों में दहशत का माहौल है।
सोमवार को बुखार के चलते धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी खचेड़ू सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (52) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया एक सप्ताह से उर्मिला को बुखार आ रहा था। उन्हें मंडी धनौरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उर्मिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे जोया सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जोया ब्लॉक के गांव चक बदोनिया निवासी कुशल कुमार (30) की डेंगू के चलते मेरठ के में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुशल को 18 नवंबर से बुखार आ रहा था। जिसे उन्होंने निजी अस्पताल में दिखाया लेकिन उसकी हालात लगातार बिगड़ती गई। जिसके बाद परिजन कुशल को मेरठ निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच कराने पर कुशल को डेंगू की पुष्टि हुई और सोमवार को उसकी मौत हो गई।