{"_id":"6158afbb8ebc3e099737184a","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-uproar-in-family-gajraula-news-mbd40477679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। बोर्ड में बिजली चेक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। अंदर कमरे में पिता को मृत देख बेटे की चीख निकलने पर परिजन दौड़े। जिंदा होने की उम्मीद में युवक को सीएचसी ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों का मन नहीं माना। युवक के शरीर को काफी देर तक गोबर में दबाए रखा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
नगर के मोहल्ला गंगा नगर निवासी राजपाल सिंह (38) की पत्नी सुमन शनिवार की सुबह अपनी दवाई लेने गई थी। बाकी परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे। राजपाल अंदर कमरे में लगे बोर्ड में होल्डर लगाने के बाद उसमें बल्ब लगाकर चेक कर रहा था। इस बीच उसे करंट लग गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद 16 वर्षीय बेटा गोलू अंदर कमरे में गया तो पिता को मृत पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। परिजन दौड़ पड़े। उसे जिंदा होने की उम्मीद में तत्काल सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषितकर दिया। मगर इसके बाद भी परिजनों का मन नहीं माना। शायद कहीं से सांस चल जाए, इस उम्मीद में युवक के शरीर को काफी देरतक गोबर में भी दबाए रखा। राजपाल सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि उनको जानकारी नहीं है। किसी ने इस बाबत न तो सूचना दी और न ही कोई तहरीर मिली है।