{"_id":"64af0c07d643ce89b202ef44","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-in-nawada-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-957-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गांव नवादा में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गांव नवादा में करंट लगने से युवक की मौत
Thu, 13 Jul 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 35 वर्षीय अशोक की करंट लगने से मौत हो गई। उसको छत पर भरा पानी निकालते समय करंट लगा। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई बिना अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मंगलवार की शाम बारिश होने के कारण अशोक की छत पर बारिश का पानी भर गया। वह छत पर चढ़ कर पानी निकाल रहे थे। बराबर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। परिजन अशोक को जिंदा होने की उम्मीद में निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी नवादा पहुंचे। मृतक अशोक के परिजनों से बात कर उनको सांत्वना दी।