फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth commits suicide by hanging himself in family quarrel

Amroha News: पारिवारिक कलह में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in family quarrel
गजरौला। पारिवारिक कलह में अंकित (25) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसे फंदे पर लटके देख परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी समरपाल वर्मा बीते काफी समय से परिवार सहित गजरौला के बसंत विहार मोहल्ले में रहते हैं। उनका बेटा अंकित मजदूरी करता था। उसके पिता समरपाल वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाकर घर में सो गया। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे उनके बेटे ने फंदे लगाकर जान दे दी। जानकारी पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। शव को नीचे उतारा गया। तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जवान बेटे की खुदकुशी से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मगर उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed