{"_id":"68e427b1fb5a121d9403f748","slug":"youth-club-amroha-beat-atrasi-super-kings-by-seven-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149192-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यूथ क्लब अमरोहा ने अतरासी सुपर किंग को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यूथ क्लब अमरोहा ने अतरासी सुपर किंग को सात विकेट से हराया
Tue, 07 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर में चल रहे इंद्रप्रस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को यूथ क्लब अमरोहा ने अतरासी सुपर किंग को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। यूथ क्लब अमरोहा के बल्लेबाज पर्व चौहान को 38 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
रजबपुर स्थित इंद्रप्रस्थ क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को अतरासी सुपर किंग और यूथ क्लब अमरोहा के बीच मुकाबला खेला गया। अतरासी सुपर किंग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अतरासी सुपर किंग की ओर से मुदस्सिर खान ने 38, मेहताब चौधरी ने 40 रनों की पारी खेली। यूथ क्लब अमरोहा के गेंदबाज परवेज पाशा ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई, जबकि नवीन भाटी ने दो ओवरों में 10 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्लब अमरोहा की टीम ने पर्व चौहान (38 गेंदों में 86 रन), राहुल गुर्जर (11 गेंदाें में 23 रन) और मोहम्मद शरीफ (15 गेंदों में 18 रन) की बदौलत सात विकेट से मैच जीत लिया। अतरासी सुपर किंग की ओर से नावेद खान व वकील खान और कप्तान मेहताब चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल किया। पर्व चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि नवीन भाटी बेस्ट बॉलर चुने गए। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजकों में अनिल कुमार, आकिब चौधरी और नफीस आदि मौजूद रहे।