फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth caught stealing bike turned out to be big robbers

बाइक चुराते पकड़े गए युवक निकले बड़े लुटेरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing bike turned out to be big robbers
डिडौली (अमरोहा)। बुलेट बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों आरोपी लुटेरे निकले। उन्होंने दो महीने पहले धनौरा क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के सिक्के और पाजेब बरामद किए है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि बुधवार की देर शाम कुछ युवक जोया के इकौंदा रोड से बुलेट बाइक चोरी कर भाग रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो बाइक चोरों को पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सलमान निवासी शकरपुर थाना रजबपुर, पम्मी निवासी शकरपुर, हाल निवासी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पीछे बताया। दोनों बेहद शातिर बदमाश है। यह वाहन चोरी कर उससे लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गिरफ्तार सलमान थाना बेला जनपद औरैया में लूट की घटना में जेल गया था। वह करीब तीन महीने पहले जेल से छूटकर आया था। उसने पम्मी और अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब दो महीने पहले धनौरा थानाक्षेत्र के हिरना खेड़ी गांव के जंगल में बने एक मकान में हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली थी। इसके बाद सभी बदमाशों ने लूटा गया सामान आपस में बांट लिया था। सलमान और पम्मी के हिस्से में आए रुपये दोनों ने खर्च कर दिए थे। जबकि जेवर को चलते फिरते राहगीरों को बेच दिया था।
विज्ञापन

पुलिस से छिपकर शकरपुर के डेरों में रहता था बदमाश सलमान
डिडौली (अमरोहा)। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले रजबपुर पुलिस ने शकरपुर में बसे बाहरी लोगों को भगाया था। पुलिस से छिपकर सलमान उन्हीं डेरों में रहता था। शकरपुर से जगह छोड़कर यह लोग बिजनौर और मंडी धनौरा की तरफ खेतों में जाकर रहने लगे थे। पकड़े गए बदमाश कुख्यात किस्म के चोर और लुटेरे है, जो अपनी पहचान छुपाने के लिए जहां जाते हैं। वहां का आधार कार्ड भी बनवा लेते है। सलमान से दो आधार कार्ड की छाया प्रति मिली हैं। जिसमे अलग-अलग जगह का पता लिखा हुआ है। इस पर लूट, चोरी और हत्या की कोशिश के कई मुकदमे दर्ज हैं। अमरोहा की एसपी सुनीति ने औरैया में तैनाती के दौरान सलमान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed