फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth attacked with razor, report on four including father and son

युवक पर उस्तरे से हमला, पिता-पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with razor, report on four including father and son
मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक पर उस्तरे से हमला कर दिया। घटना में वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव की है। यहां रहने वाले मकसूद अली और उनका बेटा नवाब अली हरियाणा के हिसार में मजदूरी करता है। पत्नी और बच्चे उसके साथ ही रहते हैं। इन दिनों वह पत्नी-बच्चों के साथ घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार शाम किसी बात को लेकर नवाब और उसके पिता की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद पिता और भाइयों ने उसे घेर लिया। नवाब को बचाने आई उसकी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की। तभी आरोपियों ने नवाब पर उस्तरे से हमला कर घायल कर दिया। घटना में नवाब लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल नवाब को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में मकसूद और इब्राहीम, जुबैर और बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed