फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Your city ranked 161st across the country at the cost of cleanliness

साफ-साफई के दाम पर देशभर में 161 वें स्थान पर अपना शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं।अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री की ओर से देश में होने वाली साफ-सफाई को लेकर सर्वे किया गया है।जिसमें अपने शहर ने 161 वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
Your city ranked 161st across the country at the cost of cleanliness

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के निकायों ने इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार देशभर में अपने शहर को 161 वीं रैंक मिली है। जबकि, राज्य स्तर पर 21वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाए गए। अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री की ओर से देश में होने वाली साफ-सफाई को लेकर सर्वे किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले साल के मुकाबले इस अमरोहा नगर पालिका 161 वें पायदान पर आ गया है। पिछले साल करीब 300 वीं रैंक नगर पालिका को मिली थी। हालांकि राज्य स्तर पर नगर पालिका को 21 वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर स्वच्छता के लिए आयोजित एक प्रतिज्ञा समारोह की अगुवाई की थी। जिसमें देश भर से आए हुए लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया था। नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।’ का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता में देशभर में 161 वें स्थान पर अपना शहर जबकि, राज्य स्तर पर हमारी नगर पालिका को 21वीं रैंक मिली है। देशभर से इस सर्वेक्षण में करीब 300 निकायों को शामिल किया गया था। जिसमें अपने शहर ने 161 वीं रैंक हासिल की है। उम्मीद है कि अगली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में हम टाप 100 में जगह बनाएंगे। जिसको लेकर नगर पालिका पूरी मेहनत के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का ध्यान रखेगी। -डॉ.बृजेश कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed