फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man took away two girls, found naked in a field

दो बच्चियों को उठा ले गया युवक, एक खेत में निवस्त्र मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man took away two girls, found naked in a field
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव के बाहर शनिवार शाम के समय खेल रहीं पांच वर्षीय और सात वर्षीय लड़की को बाइक सवार एक युवक उठा ले गया। इसकी जानकारी पर परिजन और गांव के कुछ लोगों ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बच्चियों के बारे में पता करने पर सात साल की लड़की खेत में निवस्त्र मिली। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान थाने के बाहर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक ग्रामीण की पांच वर्षीय और एक अन्य ग्रामीण की सात वर्षीय बेटी गांव के बाहर खेल रही थीं। शनिवार शाम साढ़े सात बजे इधर आया बाइक सवार युवक दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर ले गया। इसकी जानकारी पर परिजनों ने लड़कियों को तलाश किया। पता चला तीन किलोमीटर दूर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाला युवक दोनों लड़कियों को उठाकर ले गया है। इस पर ग्रामीण उन्हें तलाशने निकल पड़े। इस युवक को ग्रामीणों ने गांव के ही बाहर पकड़ लिया। साथ ही लड़कियों को तलाशा तो सात वर्षीय लड़की खेत में निवस्त्र मिली, जबकि छोटी लड़की कुछ दूरी पर खड़ी मिली। ग्रामीण युवक को पकड़कर थाने ले आए। जानकारी पर काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। थाना नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक बिजनौर के मंडावर का रहने वाला है और धनौरा क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करता है। एसओ ने लड़की के साथ दुष्कर्म की बात से इनकार करते हुए मेडिकल न कराने की बात कही है। एसओ का कहना कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed