{"_id":"62d45daf9a975876505b1f16","slug":"young-man-tied-to-a-peg-and-beaten-on-charges-of-theft-jpnagar-news-mbd434934477","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में युवक को खूंटे से बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में युवक को खूंटे से बांध कर पीटा
विज्ञापन
चोरी के आरोप में एक युवक को खूंटे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर में शेख दाऊद रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर शनिवार से शुरू हुए उर्स का बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार रविवार सुबह चोरी के आरोप में एक युवक की खूंटे से बांधकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
उझारी नगर में दरगाह पर लगे उर्स का शुभारंभ शनिवार को हो चुका है। दरगाह पर चादरपोशी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही उर्स में मनोरंजन के लिए कई झूले, खेल एवं मनोरंजन के साधन हैं। आरोप है कि रविवार सुबह को एक युवक झूले से लोहे के उपकरण चुरा रहा था, जिसको वहां लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद खूंटे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो वहीं पर खड़े एक युवक ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस युवक की पिटाई की जा रही है वह उझारी का ही रहने वाला है।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।