{"_id":"664d27ba9d1ed6546d053174","slug":"young-man-stabbed-after-being-hit-by-bike-handle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-118992-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोटरसाइकिल का हैंडल लगने पर युवक को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोटरसाइकिल का हैंडल लगने पर युवक को चाकू मारा
विज्ञापन
अमरोहा। दस दिन पहले मोटरसाइकिल का हैंडल लगने से नाराज तीन दोस्तों ने युवक को घेरकर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी भर्ती कराया, जहां से रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा नगर के मोहल्ला दरबारे कलां रौनक वाटिका के पीछे रहने वाले इदरीश का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा खालिद अपने मोहल्ला अहमदनगर के रहने वाले दोस्त रेहान के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से घर वापस जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रौनक वाटिका के पास अलमारी कारखाना गली के मोड पर पहुंची। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले आतिक, अंशु उर्फ मक्खी और एक अज्ञात युवक ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। उन्होंने खालिद के पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खालिद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता इदरीस का कहना है कि आरोपी दस दिन पहले बाइक का हैंडल लगने की बात को लेकर रंजिश निकाल रहे थे।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में घायल खालिद के पिता इदरीश की शिकायत पर आतिक, अंशु उर्फ मक्खी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।