{"_id":"57e97fe44f1c1be36f574264","slug":"young-man-soot-to-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा के खौफ में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा के खौफ में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में सजा के डर से युवक ने सोमवार को खुद को गोली से उड़ा लिया। फायरिंग की आवाज सुन परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पीठखेड़ा गांव निवासी किसान ऋषिपाल सिंह के 25 वर्षीय बेटे अमित कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। कोर्ट में केस चल रहा था, इसमें उसे सजा होने वाली थी। सजा के डर से वो मानसिक तनाव में रहता था।
सोमवार की शाम पत्नी मोनिका ने खाना बनाया था। वह अमित के कमरे में खाना रखकर बाहर आई। इसी दौरान अमित ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर में लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव में गोली की आवाज सुन परिजन आए। देखा अमित खून से लथपथ पड़ा था। उसकी सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन
गोली मार कर अमित की खुदकुशी की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। घटना की पुलिस ने जानकारी की। देर शाम तक पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी।
एसओ मोहित चौधरी के मुताबिक युवक के खिलाफ किसी थाने में हत्या का मामला चल रहा है। इसमें उसे सजा होने वाली थी। सजा के बारे में पता चलते ही वह तनाव में रहता था। शराब पीकर मोहल्ले के लोगों के साथ गाली गलौज भी करता था। उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।