{"_id":"654e8c2557bf1398c10da485","slug":"young-man-raped-a-student-on-the-pretext-of-marriage-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8510-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
डिडौली। अनुसूचित जाति की बीएससी की छात्रा को एक समुदाय के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। झूठ बोलकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी एक निजी डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि जोया के मोहल्ला इकबाल नगर का रहने वाला अरशद एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। 3 अक्तूबर को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और यहां दुष्कर्म किया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया। छात्रा ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अरशद के खिलाफ दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।