फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies and two injured trolley wheel comes out in Amroha

Amroha: गजरौला में ट्राली का पहिया निकलने से संभल के 22 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी घायल

Thu, 15 Sep 2022 11:17 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Sep 2022 11:17 AM IST
सार

हादसे में ट्राली में सवार मजदूरी करने वाले तीन युवक घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने संभल के असमोली निवासी 22 वर्षीय दानिश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man dies and two injured trolley wheel comes out in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के डासना में ईंट उतार कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली के गजरौला पहुंचने पर पहिया सहित धुरा निकल गया। हादसे में ट्राली में सवार मजदूरी करने वाले तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जिसमें संभल के असमोली निवासी 22 वर्षीय दानिश को मृत घोषित कर दिया। उसके एक साथी को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के रत्तुपुरा गांव निवासी मोहम्मद उमर ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाता है। गांव के ही निवासी 22 वर्षीय दानिश पुत्र अब्बास अली, फरमान व सैफ अली ट्रैक्टर ट्राली पर बतौर लेबर काम करते हैं। बुधवार को मोहम्मद उमर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर गाजियाबाद के डासना में पहुंचाने गया था। दानिश, फरमान व सैफ अली भी साथ थे। डासना में ईंट उतार कर करीब एक बजे घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

मोहम्मद उमर ट्रैक्टर-ट्राली चला रहा था, जबकि दानिश, फरमान व सैफ अली ट्राली में बैठे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा था। इस बीच ट्राली का पहिया धुरा सहित निकल गया, जिससे ट्राली में बैठे दानिश, फरमान, सैफ अली सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया, वहीं फरमान की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी पर रखवाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में मौत का मामला सामने आया है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया था। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed