{"_id":"689904b73e7b03c419001d76","slug":"young-man-died-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-145504-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। गांव चौखट निवासी सुधीर कुमार (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव चौखट निवासी सुधीर कुमार का शव शनिवार सुबह घर के ही कमरे में ही फंदे से लटका मिला। सुधीर की पत्नी और माता रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने-अपने मायके गई थी। सुधीर घर पर अकेला था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह सुधीर के खेत में काम करने वाला एक लड़का उसके घर पहुंचा। आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसने सुधीर की पत्नी को फोन किया। पत्नी ने बताया कि सुधीर घर पर ही है। वह दीवार फांदकर भीतर पहुंचा तो सुधीर का शव फंदे से लटका था।
शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। सूचना मिलने पर सुधीर की पत्नी व माता भी मायके से आ गई। पत्नी ने सुधीर की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।