{"_id":"650df94cfa59dbb2e703a194","slug":"young-man-beaten-mercilessly-on-suspicion-of-bike-theft-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-5260-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक चोरी के शक में युवक की निर्दयता से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक चोरी के शक में युवक की निर्दयता से पिटाई
Sat, 23 Sep 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बाइक चोरी का शक जाहिर करते हुए शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने दो सिपाहियों के साथ मिलकर अनुसूचित जाति के युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक का आरोप है कि उसे नीचे गिराकर उसके ऊपर पेशाब भी किया गया। पीडि़त युवक ने घटना से पुलिस अधीक्षक से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर निवासी काशीराम पुत्र गंगासरन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर गांव आया था। बीती 17 सितंबर को शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा राहुल गंगवार व दो सिपाही विशाल व बादल के साथ घर आकर उसे अपने साथ ले गए। काशीराम का आरोप है कि तीनों ने एक कमरे में बंद कर उस पर बाइक चोरी का आरोप लगाया। उसके इन्कार करने पर तीनों ने उसे बेरहमी से मारा पीटा। काशीराम का आरोप है कि बार-बार दबाव बनाने के बावजूद बाइक चोरी से इन्कार करने पर दरोगा ने उसे नीचे गिरा कर उसके ऊपर पेशाब किया। अगले दिन उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
वहीं क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि युवक के आरोप काफी गंभीर हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद