फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young injured in train accident

बहन के घर से लौट रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
young injured in train accident
गजरौला(अमरोहा)। बहन के घर से लौट रहा युवक रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बताते हैं कि रात में किसी समय लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। उसे घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह फाजलपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक को घायलावस्था में ट्रैक के पास पड़ा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के दोनों पांव कट चुके थे और वह बेहोश था। लोगों ने इसकी सूचना गेटमैन को दी। गेटमैन ने कंट्रोल रूम और स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। कुछ ही देर में जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर आ पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर आई। यहां घायल की पहचान थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी उमेश वर्मा पुत्र शिवराम वर्मा के रूप में हुई। बताते हैं कि वह तीन दिन पूर्व मोहल्ला तिगरिया भूड़ में रहने वाली अपनी बहन के घर घाया था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह अपने घर आने के लिए वहां से चला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। आरपीएफ के मुताबिक वह शुक्रवार की देर रात यहां से गुजरने वाली चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। बेहोशी की हालत में ही वह रात भर ट्रैक पर पड़ा रहा। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed