फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young farmer of Bijnor died after bike collided with stray animal

Amroha News: छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर बिजनौर के युवा किसान की मौत

Mon, 13 Mar 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Young farmer of Bijnor died after bike collided with stray animal
नौगांवा सादात क्षेत्र में छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर बिजनौर जिले के किसान गौरव (25) की मौत हो गई। गौरव शनिवार रात नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव उमरी कलां से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बिजनौर के गल्लाखेड़ा गांव में किसान राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे गौरव व कविंद्र हैं। छोटे बेटे गौरव की शादी एक साल पहले काजल के साथ हुई थी। काजल की एक महीने की एक बेटी है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि गौरव कुमार शनिवार शाम नौगांवा क्षेत्र के गांव उमरी कलां में दवा लेने आए थे। वह रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुमखिया चौकी के पास जंगल में पहुंची तभी छुट्टा पशु गन्ने के खेत से छलांग लगाकर रोड पर आ गया और गौरव की बाइक उससे टकरा गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन गौरव को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed