फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in suspecious condition

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, घर में फंदे पर लटकता मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
young died in suspecious condition
अमरोहा। घर के कमरे में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें घरेलू विवाद में फंदे पर लटकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पचौकरा गांव की है। यहां पर राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह उनके बेटे मुकेश (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला था। मृतक मुकेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। उसका अपने परिवार में विवाद चल रहा था। जिसके चलते मुकेश ने घर के कमरे में फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed