{"_id":"604a578d8ebc3e59021165e7","slug":"young-died-in-accident-jpnagar-news-mbd3825981109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार शीशा कारीगर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार शीशा कारीगर को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बहन को उसके ससुराल से लेकर लौट रहे शीशा कारीगर की सड़क हादसे में मौत हो गई। कैलसा बाईपास पर ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देहात थानाक्षेत्र के सिरसा मउ में मजदूर जावेद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा सात बच्चे हैं। छठवें नंबर का बेटा शादाब (22) चंडीगढ़ में शीशा का कारीगर था। शादाब काफी समय के बाद घर आया था, इसलिए अपनी बहनों को घर बुला रहा था। शादाब की एक बहन शहनाज की ससुराल बछरायूं में है। गुरुवार की दोपहर शादाब बहन शहनाज और उसके दो बच्चों को बुलाकर अपने गांव लेकर लौट रहा था। दोनों भाई-बहन और बच्चे बुलेट मोटर साइकिल पर सवार थे। अभी उसकी बाइक नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाइपास के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शादाब ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बहन शहनाज और दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और आरोपी चालक को मौके पर कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।