{"_id":"585d69b64f1c1b774fe3c32f","slug":"young-boy-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":" खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता मिला। दोपहर में खेत की ओर गए किसान ने युवक के शव को देखा तो गांव में सूचना दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। युवक का कमर से नीचे का हिस्सा जमीन से टिका हुई था।
मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हुई था। पुलिस जहां इसे आत्महत्या मानकर चल रही थी। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।
मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुरमाफी का है। गांव निवासी लेखराज के पांच बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। सबसे छोटा बेटा अजयपाल सिंह (32) अपने से बड़े भाई सोमपाल के साथ रहता है। बताते हैं कि अजयपाल को रतौंधी की बीमारी थी। उसे दिन ढलने के साथ दिखाई नहीं देता था। बड़े भाई के अनुसार गुरुवार शाम पांच बजे वो घर से सौ मीटर दूर स्थित घेर से खाने के लिए घर को चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों की माने तो रात में उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव निवासी यशपाल गांव से आधा किलोमीटर दूर अपने खेत पर गया। उसे खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ से अजयपाल लटकता मिला। उसके गला में पतली रस्सी का फंदा पड़ा था। ये देख उसके होश उड़ गए। उसने ग्रामीणों और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई।
अजयपाल का शव कमर से नीचे जमीन से टिका हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी की गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।