फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   You will never be able to find happiness in life if you abandon your parents.

Amroha News: जिंदगी में कभी खुश ना रह पाएगा, साथ अपने तू मां-बाप का छोड़कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
You will never be able to find happiness in life if you abandon your parents.
हसनपुर। मोहल्ला लालबाग ऊंचा में अंसारी हाउस पर बज़्मए-अहबाब के द्वारा मुशायरा हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट हाजी साजिद ने की। संचालन शमसुल कमर शम्स ने किया। मुशायरे का शुभारंभ कांठ विधायक कमाल अख्तर ने शम-ए-रोशन करके किया।
विज्ञापन

मुशायरे का आगाज करते हुए मुकर्रम गौहर की नाते-पाक से हुआ। शमसुल कमर शम्स ने पढ़ा कि जिस शख्स पे मैंने बड़े एहसान किए हैं, उस शख्स के लहजे में लचक तक भी नहीं है। सुलेमान फराज हसनपुरी ने कहा कि लहजा बदल के बात तो करनी पड़ी मगर, उसका दिमाग अपने ठिकाने पे गया। अफजल साकिब ने सामाजिक ताने-बाने पर तंज कसते हुए कहा कि जिसके हाथों में कलम और किताबें होती, उसको हालात ने हाथों में हथौड़ी दे दी। इकराम रामिश ने संस्कारों पर कहा कि जिंदगी में कभी खुश ना रह पाएगा, साथ अपने तू मां-बाप का छोड़कर। इसके अलावा मुजाहिद अंसारी, अफजाल गौहर, अजहर हसनपुरी, जमाल हसनपुरी, निजाम नश्तर, नौशाद राज, सलमान सागर और वकार फराजी ने भी बेहतरीन कलाम पेश किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी जावेद जरताब, युसूफ कुरैशी, बन्नू खान, वसीम अख्तर, सभासद शाहनवाज अंसारी, बदर कुरैशी, हाफिज फिरोज़, परवेज अहमद, आरिफ सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed