फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   yogi sandesh yatra rokene per police ka bhide

योगी संदेश यात्रा को रोकने पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Wed, 19 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 19 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
yogi sandesh yatra rokene per police ka bhide
गजरौला में विश्व हिंदू महासंघ की योगी संदेश यात्रा के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
लखनऊ से चल कर गजरौला होते हुए सैदनगली जा रही विश्व हिंदू महासंघ-गोरक्षा समिति की योगी संदेश यात्रा को मंगलवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे चौपला पुलिस के रोके जाने पर खासा हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


बिना अनुमति के रैली निकाले जाने का हवाला देने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। लखनऊ से संपर्क होने के बाद एसपी अमरोहा ने मामला संज्ञान लेकर यात्रा को आगे जाने की अनुमति दी। तब कहीं यात्रा सैदनगली के लिए रवाना हुई। इस दौरान करीब आधा घंटा तक ट्रैफिक जाम में फंस गया। करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार के एक माह पूरे होने पर विश्व हिंदू महासंघ-गोरक्षा समिति की संयुक्त रुप से लखनऊ से निकाली गई योगी संदेेश यात्रा मंगलवार की सुबह जनपद अमरोहा के गजरौला पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा जब चौपला पर पहुंची तो भीड़ अधिक होने की वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम देख कर चौकी इंचार्ज श्यामवीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रा में बज रहे डीजे बंद करा दिये। साथ ही पदाधिकारियों से रैली की अनुमति पत्र मांगा। इस पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। तनातनी तक नौबत आ गई। हंगामे की स्थिति बन गई।

आखिरकार पदाधिकारियों से मोबाइल लखनऊ संपर्क कर यात्रा रोके जाने की शिकायत की। लखनऊ से ही पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया। तब कहीं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यात्रा को आगे जाने दिया गया। यात्रा हसनपुर होते हुए सैदनगली की ओर रवाना हो गई। इस दौरान नेशनल हाइवे पर दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक जाम में फंस गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विराट, अजब सिंह, मास्टर संजय, धर्मेंद्र विराट, मास्टर दिनेश, प्रशांत कुमार, गौरव बिधुड़ी, सुरेंद्र कसाना, पिंटू भाटी, सूरज, संतोष देवी, वीरवती देवी, सुजाता आदि रहीं।


पुलिस के यात्रा के बारे में जानकारी नहीं थी। जाम लगने के कारण पुलिस ने यात्रा को रोका था। बाद में पता चला कि यात्रा का कोई धार्मिक और राजनीतिक मकसद नहीं था। इसलिए यात्रा को रवाना कर दिया गया।
डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed