फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wrestling: Emperor of Daura defeated Yogendra of Gangeshwari

कुश्ती: दौरारा के शहंशाह ने गंगेश्वरी के योगेंद्र को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: Emperor of Daura defeated Yogendra of Gangeshwari
क्षेत्र के गांव दौरारा में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव दौरारा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दौरारा के ही शहंशाह ने गंगेश्वरी के योगेंद्र को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर दिया। अर्जुन झिजोड़ा ने देवा सहसोली को हराया। नासिर दौरारा ने राहुल गजरौला को हराया। अमित दौरारा ने अमन गोगापुर को चित्त किया। बादल सहजौली ने फहीम संभल को हराया, जबकि टीकम दौराला व इमरान संभल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की। इस मौके पर सुभाष चंद्र त्यागी, मुकुल शर्मा, कुलदीप प्रधान, लकी सिंह आदि मौजूदरहे। महेश चंद्र त्यागी ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैच के रेफरी महेश चंद्र त्यागी ने बताया कि शनिवार को दंगल दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed