फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worshiped Mother Kushmanda and shouted

Amroha News: मां कूष्मांडा की आराधना कर लगाए जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Kushmanda and shouted
अमरोहा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों और घरों में देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालु ने पूजा करते हुए परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में पूजा हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के ऐतिहासिक वासुदेव तीर्थ स्थल, प्राचीन दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, विरासत वाला मंदिर, कामनाथ मंदिरों पर भक्त पूजा करने पहुंचे। इस दौरान मां के जयकारे से माहौल गूंजता रहा। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान स्कंद कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। इनका वाहन मयूर है।
विज्ञापन






108 दीपों से हुई दुर्गा मां की महाआरती

हसनपुर। श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा चामुंडा मंदिर पर चौथे नवरात्र पर 108 दीपों से दुर्गा मां की आराधना की गई। महाआरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ कमाया। मुख्य यजमान के रूप में महेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट शामिल रहे। महाआरती संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रियांश गर्ग, नमन बसंल, अंकुर अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, मनोज जोशी, अंकित शर्मा, वरुण अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed