फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   worship of sidhidatri in navrat

कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया, उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
worship of sidhidatri in navrat
अमरोहा/हसनपुर। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्घिदात्री की आराधना की गई। इस दौरान घरों व मंदिरों में कन्या पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया। उपहार देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती के नवें स्वरूप सिद्घिदात्री का पूजन विधि विधान से किया गया। शुभ मुहूर्त पर घरों में मां दुर्गा की आरती के बाद कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को मंगल तिलक कर उन्हें चुनरी पहनाकर, हलुआ, पूड़ी, चना, फल, मिष्ठान का भोग लगाया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार एवं दक्षिणा देकर विदा किया। वासुदेव तीर्थ सहित तमाम मंदिरों में कन्या पूजन कर उनको भोग लगाया गया। वहीं मंदिरों में मातारानी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही देवी के मंदिर भक्तों की कतार एवं माता रानी के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। हसनपुर में भी कन्याओं को जिमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed