फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worship of Shailputri, the first form of mother took place on the first day

पहले दिन हुई मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई।मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई।

विज्ञापन
Worship of Shailputri, the first form of mother took place on the first day

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। भक्तों ने मातारानी के भजन गए। मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। सुबह से ही मंदिरों के आगे भक्तों की लाइन लग गई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां की आरती की।
विज्ञापन

अमरोहा में श्रद्धालुओं ने माता रानी का व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर और मंदिरों में विधि विधान से कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। सुबह सात बजे से ही माता रानी शैलपुत्री की पूजा अर्चंना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिरों में घंटे की ध्वनि और शंखनाद से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया। माता रानी की चौकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। उपवास का सिलसिला नौ दिन तक चलता रहेगा। शाम को भी माता के मंदिरों में विशेष आरती की गई, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने दिनभर व्रत रख अधिकांश समय पूजा अर्चना में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed