फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worship Mother Katyayani and ask for persuasion

Amroha News: माता कात्यायनी की आराधना कर मांगीं मनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Worship Mother Katyayani and ask for persuasion
अमरोहा। चैत्र नवरात्र पर रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता रानी की आराधना की। भक्तों ने घर में पूजा कर परिवार और देश की खुशहाली की कामना की। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की।
विज्ञापन

नवरात्र के छठवें दिन दुर्गा मां के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने घर पर ही माता की पूजा अर्चना की। भजन-कीर्तन किए गए। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मान्यता है कि मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। शेर पर सवार मां की चार भुजाएं हैं, इनके बाएं हाथ में कमल और तलवार व दाहिने हाथों में व आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। भगवान कृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा कालिंदी नदी के तट पर की थी। नगर के वासुदेव तीर्थ स्थल, मां चामुंडा, दुर्गा माता आदि मंदिरों में श्रद्धालु सुबह के समय पूजा करने पहुंचे। सोमवार आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

----
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed