फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two arrested, including a history-sheeter, with smack worth 9 lakh.

Amroha News: नौ लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including a history-sheeter, with smack worth 9 lakh.
अमरोहा। शहर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सफेद कागज समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस मोहल्ला कुरैशी में अकबरपुर पट्टी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई। आरोपियों की पहचान समीर उर्फ बाली निवासी मोहल्ला कुरैशी और सुहैल निवासी भजनपुरा, दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरेली से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। समीर के खिलाफ दिल्ली और अमरोहा में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed