फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worship in temples, Gate of Jama Masjid not open, recitation in Gurudwara, cleanliness in church

मंदिरों में पूजा अर्चना, नहीं खुला जामा मस्जिद का गेट, गुरुद्वारा में पाठ, गिरजाघर में साफ-सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Worship in temples, Gate of Jama Masjid not open, recitation in Gurudwara, cleanliness in church
अमरोहा आजाद रोड स्थित गुरूद्वारे में आरती में शामिल समाज के लोग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अनलॉक-वन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इसके साथ करीब 74 दिन बाद जिले के धार्मिक स्थल खुल गए। सोमवार को शहर के वासुदेव तीर्थ समेत दूसरे मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन किया। हालांकि जामा मस्जिद का गेट नहीं खुला। गेट पर नोटिस चस्पा कर घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की गई। जामा मस्जिद समेत दूसरी मस्जिदों में इंतजामिया कमेटी से जुड़े चुनिंदा लोगों ने ही नमाज अदा की। गुरुद्वारा में सुबह और शाम को पाठ हुआ, लेकिन यहां भी चुनिंदा लोग आए। जबकि गिरजाघरों में साफ-सफाई की गई। यहां 14 जून को प्रेयर होना है। हालांकि यह ऑनलाइन होगा। लोग अपने घरों में प्रेयर करेंगे। चर्च मैनेजमेंट का दावा है कि संक्रमण की आशंका है इसके चलते एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव को घरों में अदा की नमाज
अमरोहा। शहर की जामा मस्जिद का मुख्य गेट बंद रहा। साइड का दरवाजा खुला रहा। जोहर की अजान लगभग एक बजे फिजा में गूंजी। हालांकि आसपास के घरों में कोई हलचल नहीं हुई। दुकानदार भी अपने काम में मसरूफ रहे। दोपहर लगभग तीन बजे दक्षिण तरफ के गेट के अंदर एक युवक कुर्सी पर बैठा मिला। यहां सभी वक्त की नमाजों में इंतजामिया से जुड़ें लोग शामिल रहे। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में सुबह और शाम को पाठ हुआ, शामिल हुए लोग
अमरोहा। शहर के आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा में सुबह और शाम को पाठ हुआ। दोपहर में गेट बंद रहा। गुरुद्वारा में आए लोग पाठ में शामिल हुए। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की अपील की। वहीं परिसर में आने वाले लोगों ने हाथ को धुला। चेहरे पर मास्क लगाए रहे। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन किया। इसके पहले परिसर का सैनिटाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च की कराई सफाई, ऑनलाइन प्रेयर जारी
अमरोहा। शहर के मंडी चौब-बड़ा बाजार में गिरजाघर है। चर्च कैंपस की सफाई हो रही है। चर्च खुल रहे हैं, लेकिन पांच लोगों की बाध्यता से चर्च में प्रेयर कराने का इरादा नहीं है। मैथोडिस्ट चर्च के पादरी पास्टर एडगर ने बताया कि चर्च की साफ सफाई कराई गई है। आपस में चर्चा के बाद प्रेयर के लिए निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन प्रेयर किया जा रहा है। लोगों तक प्रभु यीशु के संदेश को पहुंचाया जा रहा है।

अमरोहा मंडी चौब के शिव मंदिर में पूजा कर लौटतीं महिलाएं।

अमरोहा मंडी चौब के शिव मंदिर में पूजा कर लौटतीं महिलाएं।- फोटो : JPNAGAR

मंदिर खुलने के पहले दिन वासुदवे तीर्थ मंदिर की साफ-सफाई करते पुजारी।

मंदिर खुलने के पहले दिन वासुदवे तीर्थ मंदिर की साफ-सफाई करते पुजारी।- फोटो : JPNAGAR

हसनपुर दरगाग वाली मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए।

हसनपुर दरगाग वाली मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए।- फोटो : HASANPUR

अमरोहा मंदिर खुलने के बाद जैन मंदिर में कुछ इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की गई।

अमरोहा मंदिर खुलने के बाद जैन मंदिर में कुछ इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा की गई।- फोटो : JPNAGAR

अमरोहा सोमवार को बाजार में लोगों की भीड़।

अमरोहा सोमवार को बाजार में लोगों की भीड़।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed