{"_id":"609d76bc8ebc3e8d915ab859","slug":"worker-was-murdered-by-strangulation-gajraula-news-mbd388948628","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी श्रमिक योगेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी श्रमिक योगेश की हत्या
विज्ञापन
मंडी धनौरा। घर से निकले श्रमिक योगेश की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें मौत का कारण गला दबाना आया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट भी दर्ज है। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इतना ही नहीं देर शाम तक इंस्पेक्टर ने मृतक की पीएम रिपोर्ट भी मिलने से इनकार किया।
मंगलवार को गांव मिट्ठनपुर निवासी योगेश अपनी बाइक लेकर मंडी धनौरा में काम करने आया था। शाम को वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह उसका शव रामगंगा पोषक नहर की सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। इस मामले में मृतक के भाई जोगेंद्र ने अपनी भाभी पिंकी और गांव चौहड़पुर बगद थाना बछरायूं निवासी कावेंद्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हुई है। बताते हैं कि कावेंद्र का मृतक के घर पर आनाजाना था। परिजनों का आरोप है कि योगेश की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने ही मिलकर उसकी हत्या की है।
बृहस्पतिवार को विभागीय सूत्रों के मुताबिक मिट्ठनपुर निवासी जोगेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है। इससे साफ जाहिर है कि उसकी हत्या की गई थी। वहीं शाम पौने सात बजे इंस्पेक्टर अमर सिंह ने जानकारी करने पर बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी मीडिया से छिपाना चर्चा में है जबकि जोगेश के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को ही हो चुका था।