{"_id":"64b846c75c12bfff230b1fe9","slug":"worker-died-in-accident-while-going-to-factory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-1383-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फैक्ट्री जाते समय हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फैक्ट्री जाते समय हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
अमरोहा। घर से फैक्टरी जाने को निकले मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गजरौला थानाक्षेत्र के रायपुर शुमाली में मूलचंद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कैला देवी के अलावा एक बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। मूलचंद सिंह गजरौला में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक रोज की तरह मूलचंद बुधवार की शाम फैक्टरी जाने के लिए निकले थे। तभी उनका रजबपुर थानाक्षेत्र में लंबिया से बछरायूं रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट भी लगा हुआ था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल मूलचंद को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -
सीमा विवाद में उलझी गजरौला-रजबपुर पुलिस
गजरौला। लंबिया से बछरायूं रोड पर सड़के हादसे के बाद गजरौला और रजबपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझती रही। पुलिस के इस रवैये को देखकर अस्पताल में मौजूद लोग अचंभित हो गए। देर रात तक पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में हादसा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी।