फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work stopped due to installation of old bricks in the construction of RRC

Amroha News: आरआरसी के निर्माण में पुरानी ईंटें लगाने पर रुकवाया कार्य

Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Work stopped due to installation of old bricks in the construction of RRC
अमरोहा। गांव डहकवाड़ा में बनाए जा रहे आरआरसी(कूड़ा निस्तारण केंद्र) पर पुरानी ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत पर शनिवार को डीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने और निस्तारण केंद्र स्कूल के पास होने के कारण उसे दूसरी जगह बनाए जाने के आदेश देते हुए कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव डहकवाड़ा में आरआरसी सेंटर( कूड़ा निस्तारण केंद्र) का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल करने की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया से की थी। शिकायत के आधार पर शनिवार को डीपीआरओ ने गांव पहुंच कर निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का जायजा लिया। मौके पर पुरानी और निम्न स्तर की ईंटों का इस्तेमाल होता पाया गया। इसी के साथ केंद्र का निर्माण स्कूल के पास कराया जा रहा था। जिस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की और कूड़ा निस्तारण केंद्र को वहां के बजाय किसी दूसरे स्थान पर बनाए जाने के आदेश दिए। साथ ही काम को रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-----
कर्तव्य के साथ मां का दायित्व भी
शनिवार को डहकवाड़ा में कूड़ा निस्तारण केंद्र की जांच के लिए पहुंची डीपीआरओ पारूल सिसोदिया की गोद में उनका छह माह का बच्चा भी था। धूप के बीच जांच के लिए पहुंची डीपीआरओ एक मां के दायित्व के साथ अपने कर्तव्य को भी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed