फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Won 6 gold, 2 silver and 2 bronze medals in divisional athletics.

Amroha News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Won 6 gold, 2 silver and 2 bronze medals in divisional athletics.
रजबपुर। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज ने मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 10 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक नेहरू स्टेडियम बिजनौर में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जितेंद्र कुमार ने 800, 1500, 5000 क्राॅस कंट्री दौड़ सीनियर बालक वर्ग में 3 स्वर्ण पदक और 5000 मीटर दौड़ में 1 रजत पदक जीता। जाह्नवी ने 600, 400 मीटर में 2 स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में 1 रजत पदक जीता। प्रतिभा ने रिले दौड़ एक स्वर्ण पदक हासिल किया। राखी ने 3000 मीटर दौड़ में 1 कांस्य पदक और अंशु पाल ने 80 मीटर बाधा दौड़ बालिका वर्ग में 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। पूर्व शारीरिक शिक्षा शिक्षक और राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. संजीव कुमार चौहान ने बताया कि वर्तमान शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनीष कुमार त्यागी के प्रशिक्षण में विद्यालय के खिलाड़ी तैयारी हो रहे हैं। अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार चौहान ने बताया कि नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का मंडल में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन रहा है। इस विद्यालय से 50 से भी अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed