फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women's hunger strike continues in Kubi demanding compensation

Amroha News: कूबी में मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं की भूख हड़ताल जारी

Sat, 28 Oct 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women's hunger strike continues in Kubi demanding compensation
अमरोहा। मध्य गंगा नहर की खोदाई के लिए अधिग्रहित हुई जमीन का चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में महिलाओं की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। किसानों एवं महिलाओं के अनुसार जब तक उनकी मांगों को नही माना जाएगा, वह भूख हड़ताल करते रहेंगे। पिछले करीब पंद्रह दिनों से महिलाएं कूबी में भूख हड़ताल कर रहीं हैं।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर की खोदाई के लिए रामपुर घना, कूबी, घंसूरपुर एवं मोहनपुर में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन किसानों को उस समय उसका मुआवजा नहीं दिया गया। अब किसानों को उसका पुराने रेट पर मुआवजा देने की बात सामने आई तो किसानों ने वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग रख दी। जिसकाे लेकर किसान फरवरी माह से धरना दे रहे थे। अब कूबी में धरना स्थल पर महिलाओं ने भी भूख-हड़ताल शुरू कर दी। नवरात्र के अवसर पर भी महिलाओं ने वहां माता की चौकी सजाकर पूजा पाठ किया था। शुक्रवार को भी राजेंद्र देवी, मोनिका देवी, रेखा, सरोज, कुसुम भूख हड़ताल पर रहे। धरना स्थल पर मायाराम सिंह, कमला, सुनीता, रूबी, हरिराज सिंह, भोला सिंह, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed