{"_id":"6a651f9466df3b264a053ffb","slug":"womens-commission-member-heard-grievances-and-issued-instructions-for-their-immediate-resolution-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169050-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला आयोग सदस्य ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला आयोग सदस्य ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जागरूकता चौपाल एवं जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में उन्होंने गोद भराई, अन्नप्राशन और कन्या जन्मोत्सव में भाग लिया। एक गर्भवती महिला की गोद भराई कराई, एक बालिका का अन्नप्राशन कराया तथा दो नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट और मच्छरदानी वितरित की। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कन्या जन्म और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
जनसुनवाई में 12 महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखीं। संगीता जैन ने सभी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशील कार्रवाई तथा घरेलू हिंसा के मामलों में वन स्टॉप सेंटर और महिला थाना के माध्यम से दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराकर विवादों का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अमरोहा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर साफ-सफाई व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।