फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women watched live broadcast at the protest site in Kubi

Amroha News: कूबी में धरनास्थल पर ही महिलाओं ने देखा लाइव प्रसारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Women watched live broadcast at the protest site in Kubi
रजबपुर। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में धरने पर बैठी महिलाओं ने धरनास्थल पर ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर दीये भी जलाए। धरने पर डटी महिलाओं ने कहा कि जिस तरह सुप्रीम न्याय के बाद रामलला अपने स्थान पर विराजमान हो सके हैं, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई जमीन के वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में चार गांव के लोग धरने पर डटे हैं। पिछले चार माह से महिलाओं ने भी धरने में भागीदारी शुरू कर दी थी। नवरात्र से लेकर दशहरा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी के अलावा दिवाली भी धरना स्थल पर ही मनाई। सोमवार को धरने पर मौजूद महिलाओं ने एतिहासिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण मौके पर ही देखा, साथ ही दीये भी जलाए। धरने पर मौजूद बबली देवी, मिथलेश, तनु, कमला, कविता, सुनीता, मोनिका, डल्लो देवी, भरतों देवी एवं रेखा आदि का कहना है कि जैसे सुप्रीम न्याय के बाद रामलला अपने स्थान पर विराजमान हो सकें हैं, वैसे ही उन्हें भी अपने जमीनी हक के लिए जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-----

सवारियों का इंतजार करती रहीं रोडवेज की बसें
अमरोहा। सोमवार को अधिकांश लोग अपने घरों पर ही रहे और अयोध्या में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इसका असर रोडवेज की बसों पर भी दिखाई दिया। सुबह से ही रोडवेज की बसें इंतजार में खड़ी रहीं। लेकिन सवारियों का टोटा रहने के कारण बसों में कम भीड़ ही दिखाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed