फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women took out Kalash Yatra before Bhagwat Katha

Amroha News: भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Women took out Kalash Yatra before Bhagwat Katha
गजरौला। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत से पहले महिलाओं ने 251 कलश की यात्रा निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल पर आकर रुकी। इसके बाद सत्यकाम कृष्णगौर महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि इसके श्रवण से सब पाप नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य भव बंधन से मुक्त हो ईश्वर को प्राप्त कर लेता है। इसलिए श्रीमद् भागवत कथा सुननी चाहिए।
विज्ञापन


नगर के बुध बाजार मोहल्ले में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। विधि विधान से कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। जो नगर के मोहल्ला बस्ती से मंडी रोड होते हुए हनुमान मंदिर पर आई। यहां से इंदिरा चौक, खाद गुर्जर चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। शाम को कथाव्यास ने कथा सुनाई। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य भव बंधन से छूट जाता है। उसे ईश्वर अपनी शरण में ले लेते हैं। इसलिए मोह माया में फंसे मनुष्य को अपने व परिवार के कल्याण के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए। सुशील गुप्ता, मोहित शर्मा, राधा गुप्ता, ज्योति, दीपक, मुन्नी देवी, पूनम, सविता, सोनम, पूजा, स्वाति, शालू, मंजू, माया, ललिता, सीमा, पूर्णिमा आदि ने शामिल हो धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed