फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women murded by someone

गला घोंटकर की गई थी साइमा की हत्या, दम घुटने से हुई बच्चों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
women murded by someone
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली में विवाहिता साइमा और उसके दोनों बच्चों की मौत की आशंकाओं से पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक साइमा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि नाड़े से उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। गला घोंटते समय साइमा और हत्यारोपी के बीच संघर्ष भी हुआ था। दोनों मासूम भाई-बहन की मौत डबलबेड के बॉक्स में दम घुटने से हुई थी। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चों का विसरा सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपनी जांच दूसरी दिशा में घुमा दी है। पुलिस जल्द खुलासा करने दावा कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी आसिफ अली की पत्नी साइमा, बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली के शव घर के कमरे में मिले थे। दोनों बच्चों के शव डबलबेड के बॉक्स में मिले थे। साइमा का शव बेड के ऊपर निर्वस्त्र पड़ा मिला था। पति आसिफ का आरोप था कि साइमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण उसने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। आसिफ ने साइमा पर बच्चों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईजी रमित कुमार शर्मा, एसपी डॉ. विपिन ताडा और एएसपी अजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया था। बाद में पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे तहसीलदार शमीम अहमद की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद साइमा और बच्चों की मौत से पर्दा उठ सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक साइमा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि नाड़े से उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इतना ही नहीं दोनों बच्चों की मौत डबलबेड में दम घुटने से हुई थी। हालांकि चिकित्सकों ने बच्चों का विसरा सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइमा की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दोनों बच्चों की मौत की वजह दम घुटना आई है। बच्चों के शवों से विसरा सुरक्षित रखा गया है। पति आसिफ ने पत्नी साइमा पर बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच दूसरी दिशा में मोड़ दी है। जल्द हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - अजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed