फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jatav Ekta Sangh conveyed a message of unity.

Amroha News: जाटव एकता संघ ने दिया एकजुटता का संदेश, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Jatav Ekta Sangh conveyed a message of unity.
अमरोहा। शहर की जाटव धर्मशाला में रविवार को जाटव एकता संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकता, अखंडता और भाईचारा मजबूत बनाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। आपसी मतभेद दूर कर सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना चाहिए। युवाओं को शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों को दूर करने और समाज की एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान नेमपाल, राजवीर सिंह, मोनू सागर, कैलाश चंद्र, जेपी मौर्य, डॉ. डी चंद्र, देवेंद्र कुमार और मिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed