फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women lying on the floor in the colctret

Amroha News: घायलों का मेडिकल पैनल से कराने के लिए कलक्ट्रेट में फर्श पर लेटीं महिलाएं

Fri, 02 Jun 2023 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
women lying on the floor in the colctret
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में हाजरपुर में पाल बिरादरी के लोगों ने झगड़े में घायलों का मेडिकल चिकित्सकों के पैनल से कराने की मांग की है। लोगों ने पुराने मेडिकल में डॉक्टरों पर आरोपी पक्ष के मिलीभगत कर रिपोर्ट में तथ्य छिपाने के आरोप लगाए हैं। वहीं अधिकारियों के कार्यालय के बाहर नहीं आने पर महिलाएं कलक्ट्रेट में फर्श पर लेट गईं। जिससे अफसरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के हाजरपुर गांव में पाल बिरादरी के महेंद्र सिंह और जाट बिरादरी के जयदेव सिंह के परिवारों के बीच चकरोड़ को लेकर विवाद चल रहा है। 28 मई की शाम में चकरोड़ की रंजिश में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। महेंद्र सिंह के पक्ष ने जयदेव पक्ष के लोगों पर लाठी- डंडों से हमला करने के साथ गोली मारने का आरोप लगाया था। जबकि घटना के समय एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया था। मारपीट में महेंद्र सिंह के बेटे मनु कुमार व ओमवीर गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पाल पक्ष ने जाट पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि पुलिस ने तभी फायरिंग होने से इनकार किया था। साथ ही डॉक्टरों ने भी गोली लगने से इंकार कर दिया था। इस मामले में महेंद्र सिंह की तहरीर पर जाट पक्ष के पिता-पुत्रों समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पाल बिरादरी के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पक्ष देकर थाना पुलिस व जिला अस्पताल स्टाफ पर आरोपियों की मिलीभगत से मेडिकल रिपोर्ट में गोली से जुड़े तथ्य छिपाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ओमवीर व मनु कुमार फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं, रिपोर्ट में चिकित्सक ने इसका उल्लेख नहीं किया है। इसलिए चिकित्सकों के पैनल से दोबारा घायलों का मेडिकल कराया जाए। इस दौरान राकेश कुमार, विपिन कुमार, बंटी कुमार, अनीता, काजल, विनोद, अशोक सिंह, कमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed