फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women injured in leoperd attack

खेत पर चारा काट रही महिला पर तेंदुए का हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
women injured in leoperd attack
अमरोहा। खेत पर चारा काट रही महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के सौंडाला फरीदपुर गांव की है। यहां पर किसान चंद्रहास सिंह का परिवार रहता है। बताते हैं कि रविवार दोपहर उनकी पत्नी संतोष देवी खेत से चारा काटने गई थी। जबकि आसपास के खेतों में अन्य ग्रामीण काम कर रहे थे। तभी अचानक गन्ना का खेत से निकले तेंदुआ ने संतोष पर हमला कर दिया। तेंदुए में महिला के दोनों बांहों को नोच लिया। अचानक हुए हमले से संतोष देवी घबरा गईं। उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने लाठियों और फावड़ों से डराकर तेंदुआ को भगा दिया। इस हमले में संतोष देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर में ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर जंगल में खाक छानी। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। परिजनों ने घायल संतोष देवी का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना नहीं दी थी। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed