फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died in road accident

सड़क किनारे चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
women died in road accident
मृतका शीला देवी का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। अतरासी मार्ग पर गांव करनपुर माफी के पास सड़क किनारे चल रही महिला को लकड़ी की खोई से लदे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। ट्रक के नीचे दबी महिला को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को ट्रक पलटना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव करनपुर माफी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान की पचास वर्षीय पत्नी शीला देवी रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे गांव के नजदीक खेत से पैदल अपने घर लौट रही थी। अतरासी मार्ग पर सड़क किनारे पैदल चल रही शीला देवी को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि शीला देवी का शव ट्रक के अगले हिस्से में टायर के नीचे की तरफ दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को खेत की तरफ पलट दिया। जिसके बाद शव बाहर निकाला। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नाराज लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हसनपुर अतरासी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पीएसी का जवान है बेटा, रो-रोकर बुराहाल
हसनपुर। गांव करनपुर माफी निवासी शीला देवी की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि शीला देवी के पांच बच्चे हैं। सबसे बड़े बेटे जयविंद्र, दूसरे नंबर के नैन सिंह व तीसरे नंबर की बेटी करिश्मा की शादी हो चुकी है। चौथे नंबर के बेटे कुलवंत सिंह का करीब एक वर्ष पूर्व ही पीएसी में सिपाही के पद पर चयन हुआ है। इससे छोटा पुष्पेंद्र अभी पढ़ाई कर रहा है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। -आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed