{"_id":"663d58d8201431117409d054","slug":"womans-parents-stopped-dead-body-from-cremation-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-118367-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला के मायके वालों ने अंतिम संस्कार से रोके शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला के मायके वालों ने अंतिम संस्कार से रोके शव, हंगामा
Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में दंपती के शव गांव पहुंचे तो पत्नी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक दोनों के शवों को अंतिम संस्कार से रोका गया। मायके वालों ने मुनेश पर ही उसकी पत्नी प्रवेश की हत्या करने का आरोप लगाया। बाद में सीओ के समझाने पर मायके वाले शांत हुए और फिर शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी मृतक मुनेश की ससुराल गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दारा नगर की है। मुनेश की मौत की सूचना पर मायके वाले भी गांव अल्लीपुर मिलक और पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। देर रात दोनों के शव जब गांव अल्लीपुर मिलक पहुंचे तो मायके वालों ने दोनों शवों को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। कहा कि दोनों की मौत के मामले में मृतक के पिता ने जिन चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह सरासर गलत है। उनमें एक नाम मृतक मुनेश के गांव निवासी साढ़ू का भी। जिसको लेकर मायके वाले ज्यादा नाराज थे। आरोप लगाया कि मुनेश ने ही प्रवेश की हत्या की है।
वह उसकी हत्या करने के लिए कई माह से प्रयास में लगा हुआ था। मायके वालों ने मुनेश के परिजनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। बाद में सीओ दीप कुमार पंत ने मायके वालों को समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों में पंचायत के माध्यम से मामला शांत हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया मायके वालों ने कुछ समय के लिए शवों का अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में उन्हें समझाकर शांत कर दिया था। सीओ ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की टीम सच्चाई जानने में लगी है। साक्ष्यों को एकत्र किया जा रह है। जल्द ही घटना पर्दाफाश कर दिया जाएगा।