फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman who ran a shop dies under suspicious circumstances, her parents allege that she was poisoned

Gajraula News: सुबह सीने में उठा दर्द... अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम, मायके वालों ने आरोप- जहर देकर मार डाला

Tue, 27 May 2025 04:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 04:31 PM IST
सार

गजराैला में परचून की दुकान चलाने वाले महिला की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके वालों ने उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
woman who ran a shop dies under suspicious circumstances, her parents allege that she was poisoned
गजराैला में महिला की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

परचून की दुकान चलाने वाली ख्यालीपुर ढाल निवासी सरोज (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साल भर पहले उनके पति की भी मौत हो चुकी है। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी सुरेश सैनी ख्यालीपुर ढाल पर परचून की दुकान चलाते थे। करीब एक साल पूर्व उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी सरोज देवी दुकान चलाकर गुजारा करती थी। उनकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह सरोज के सीने में दर्द उठा। जिस पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। मगर हालत नाजुक होने पर उसने रेफर कर दिया। परिजन मुरादाबाद ले गए। जहां पर सरोज की सांस थम गईं। परिजन शव घर ले आए। मौत की सूचना पाकर अमरोहा के अहमद नगर से मायके वाले आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  सरोज देवी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उसे जहर देकर मार दिया है। फोन कर पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed