{"_id":"6a0cc5d9f89f44efe401b86c","slug":"woman-who-clashed-with-women-protesting-the-sale-of-illicit-liquor-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-164035-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाओं से भिड़ी महिला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाओं से भिड़ी महिला को भेजा जेल
Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाओं से ढयोटी गांव की एक महिला भिड़ गई। जानकारी मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने महिला को जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव ढयोटी में रविवार को महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। महिलाओं का आरोप था कि गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। अवैध शराब के सेवन से उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया था। सोमवार को गांव की एक महिला अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने वाली महिलाओं से भिड़ गई। आरोप है कि यह महिला गांव में अवैध शराब का धंधा करती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हंगामा कर रही महिला को लेकर थाने आई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। महिला की जमानत नहीं लेने पर एसडीएम ने महिला को जेल भेज दिया है।