फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman thrown away after being hit by car, serious

Amroha News: कार की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरी महिला, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown away after being hit by car, serious
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

कूड़ा डालने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला उछलकर दूर जा गिरी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का 56 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। कार चालक मौके से भाग निकला।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव जोगेंद्र सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार को उनकी पत्नी बती (35) कूड़ा डालने के बाद हाईवे को पार कर रही थीं। इस बीच एक कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने महिला को जोया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को मुरादाबाद रेफर किया गया। जहां बती की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घायल महिला का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा करने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed