फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman's body found hanging from tree

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree
अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के नजदीक एक बाग में पेड़ से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी रामवती (45) पत्नी बलवंत का शव परिवार सुबह को घर के नजदीक स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि महिला का घरेलू क्लेश में पति से विवाद चल रहा था। परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे एवं चार बेटियां छोड़ी हैं। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। उधर, रहरा थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की आत्महत्या का मामला जानकारी में है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed