फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman raped on pretext of marriage, obscene video made

Amroha News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on pretext of marriage, obscene video made
अमरोहा। शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। अब शादी करने से मुकर गया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। लिहाजा उसकी पत्नी घर पर अकेली रहती थी। इस बीच गांव के ही युवक ने विधवा को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। युवक ने विधवा से शादी करने का वादा किया तो वह झांसे में आ गई। आरोप है कि युवक ने विधवा को कई बार अलग-अलग होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया। 27 जून को अमरोहा नगर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। अब पीड़िता आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है। पीड़िता का आरोप है कि डिडौली पुलिस ने अमरोहा नगर का मामला बताकर कार्रवाई करने के इंकार कर दिया है। अब उसने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed